मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बोर में गिरे मासूम को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

REPORT BY – विजय कुमार महाले बैतूल R.9 भारत राष्ट्रीय न्यूज चैनल।
डिविजन हेड- नर्मदापुरम
लोकेशन बैतूल –

मौके पर कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद मौजूद हैं। उनकी मौजूदगी में एसडीआरएफ की टीम और प्रशासन द्वारा बोर में गिरे मासूम को सकुशल निकालने की जद्दोजहद की जा रही है।
बोरवेल में गिरा तन्‍मय
आठनेर के मांडवी गांव में 400 फीट गहरे बोरवेल में 8 साल के मासूम के गिरने की खबर लगते ही विधायक श्री डागा, कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सुश्री प्रसाद भी मौके पर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में ही बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जेसीबी मशीन और पोकलेन मशीन से खुदाई की जा रही है ताकि बच्चे तक पहुंचा जा सके। मासूम को बाहर निकालने तक ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए भीतर ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे बोर में गिरा, सकुशल निकालने की मशक्कत शुरू
इसके लिए बैतूल जिला अस्पताल से 20 छोटे-बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भी सिलेंडर वहां पहुंचाए जाएंगे। इसी तरह मौके पर आवश्यक इंजेक्शन और दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। बच्चे के बाहर निकलते ही उसे आवश्यक इंजेक्शन लगाए जाएंगे। यही नहीं आठनेर अस्पताल में भी आपातकालीन इंतजाम किए गए हैं। यदि जरुरत पड़ी तो तत्काल बच्चे को वहां भी उपचार के लिए ले जा
बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे…
पल-पल के घटनाक्रम पर है नजर
विधायक श्री डागा, कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सुश्री प्रसाद स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पल-पल के घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही वे थोड़ी-थोड़ी देर में अपडेट ले रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली वैसे ही दुआओं का दौर भी शुरू हो गया है। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि प्रशासन के प्रयास जल्द से जल्द सफल हो और तन्मय बोर से सकुशल बाहर आ जाए।
निकालने के लिए करनी पड़ी मशक्‍कत
55 फीट की गहराई पर है मासूम
उल्लेखनीय है कि मांडवी गांव में आज शाम 5 बजे के लगभग सुनील दियावार का 8 साल का बालक तन्मय करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई। फिलहाल मांडवी में बचाव अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!