बयाना में हुई अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना भी बैठक में पहुंचे,बयाना को जिला और गुर्जर छात्रावास बनवाने की मांग
बयाना। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक बुधवार को बयाना में भगवती कॉलोनी स्थित देवनारायण मंदिर परिसर में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना रहे। अध्यक्षता महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पटेल ने की।
बैठक में वक्ताओं ने सामाजिक उत्थान और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विचार व्यक्त किए।गुर्जर समाज,पूर्व सैनिक संघ और बार एसोसिएशन ने देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगिंदर अवाना से बयाना को जिला बनवाने और बयाना उपखंड मुख्यालय पर राजकीय गुर्जर छात्रावास बनवाये जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष हरिराम अमीन,पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष बलराम कामर ,बार एसोसिएशन अध्यक्ष चोबसिंह सूपा ,विजय सिंह,अजय ,सत्यप्रकाश, विक्रमसिंह,रामखिलाडी आदि लोग मौजूद रहे ।