बाइक सवार 3 लोगों को अज्ञात टैक्टर ने मारी टक्कर एक की मौत

Riport By-शिवविलाश शर्मा

बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र अंतर्गत अडौली मोड़ के पास एक बाइक में सवार 3 लोगों को ट्रैक्टर से टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, वही एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अडौली गांव के मोड़ के पास का है। जहां कमासिन थाना क्षेत्र के पछौहा गांव के रहने वाले राकेश कुमार उम्र 26 वर्ष, विनय कुमार 30 वर्ष, व कुमेढा गांव के रहने वाले मुन्ना 40 वर्ष यह एक ही बाइक में सवार होकर तीनो लोग अपने गांव से शादी समारोह में शामिल होने मंझिला गांव जा रहे थे। तभी बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अडौली गांव के मोड़ के पास अचानक बाइक के सामने ट्रैक्टर आ गया। जिससे राकेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। और मुन्ना की मामूली से चोंटे आई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा तीनों को बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनय कुमार की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही मुन्ना की मामूली चोटें आई हैं, मौत की खबर सुनकर राकेश की परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!