6 लीटर देशी चुलाई शराब व 3पीस 8पी एम 180 एम एल के साथ दो गिरफ्तार ।।

RPORT BY – मनीष कुमार

पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में ।।

शनिवार के दिन मझौलिया पुलिस ने विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र विभीन्न ठिकानो से 6 लीटर देशी चुलाई शराब व 3पीस 8 पीएम फ्रूटी के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।यह जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभय कुमार ने दी ।उन्होने बतया की मझौलिया थाना कांड संख्या 994/22 दिनांक 9/12/22 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एंव उत्पाद अधिनियम 2016 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त मोगल पसवान पिता स्व.चनर पसवान साकिन बेख़बरा वार्ड नं.7 इनके पास से पाँच लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई है। वही मझौलिया थाना कांड संख्या 997/22 दिनांक 9/12/22 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एंव उत्पाद अधिनियम 2016 के नामजद प्राथमिकी अभियुक्त रतन यादव पिता नथुनी यादव साकिन विरवा ।इनके पास से एक लीटर देशी चुलाई शराब व 8 पीएम फ्रूटी 180 एम एल का तीन पीस बरामद हुआ है।इन दोनों को मेडिकल जाँचो उपरांत बेतिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस पुलिसिया करवाई से शराब कारोबारीयो हड़कंप सा मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!