मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अन्तर्गत निकाली गयी रैली,लोगों को किया गया जागरुक…

Report by – अभिषेक श्रीवास्तव गोंडा

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के अन्तर्गत निकाली गयी रैली,लोगों को किया गया जागरुक

रविवार को मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना के जिला अध्यक्ष बिट्टू तिवारी के द्वारा एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया था एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें तमाम कार्यकर्ता पर लाभार्थी उपस्थित रहे इस रैली के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया। जिसमें परसपुर वह करनैलगंज के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस रैली के अंतर्गत लोगों में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई जिसमें मुख्य रुप से शौचालय ,आवास संबंधी तमाम जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गई। बहुत से लोगों के पास जानकारी का अभाव रहता है योजनाओं के बारे में पूर्ण जानकारी नहीं हो पाती है जिसके लिए मुख्यमंत्री जन कल्याणकारी योजना की जिला अध्यक्ष गोंडा बिट्टू तिवारी व नीलम सिंह मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार प्रमुख के द्वारा इस बैठक व रैली का आयोजन बीजेपी कार्यालय पर किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता युवा संगठन के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे इस अवसर पर विधायक करनैलगंज प्रतिनिधि गुड्डू सिंह हुआ बृजेश सिंह उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!