कबीरधाम जिले में धान खरीदी का बना रिकार्ड, महज दस दिनों में 11 लाख 57 हजार तीन सौ क्विंटल धान की हुई खरीदी

कबीरधाम जिले में धान खरीदी का बना रिकार्ड, महज दस दिनों में 11 लाख 57 हजार तीन सौ क्विंटल धान की हुई खरीदी

कबीरधाम जिले में दस दिनों में 40 हजार 492 पंजीकृत किसानों ने बेचा 11 लाख 57 हजार तीन सौ क्विंटल धान

राज्य शासन द्वारा जिले के 40 हजार 492 किसानों को 227 करोड़ रूपए का भूगतान

धान खरीदी एक नजर में-14 दिसम्बर तक

जिले में धान उपर्जान केन्द्रों की संख्या 103

पंजीकृत किसानों की संख्या 1 लाख 15 हजार 109

खरीदी का लक्ष्य : 44 लाख 84 हजार 490 क्विंटल

40 हजार 492 किसानों को 227 करोड़ रूपए का भूगतान

किसानों को घर पहुंचाकर दे रहे है धान खरीदी का टोकन

धान खरीदी केन्द्रों आस-पास धान खरीदी के लिए अतिरिक्त स्थल का भी चयन

कवर्धा, पूरे प्रदेश में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महापर्व चल रहा है। प्रदेश के कबीरधाम जिले में महज दस दिनों में 40 हजार किसानों ने सुचारू एवं शांति पूर्ण ढंग से 11 लाख 57 हजार तीन सौ कि्ंवटल धान बेच लिया है। जिले ने पिछले बरसों की तुलना में धान खरीदी का नया रिकार्ड बना लिया है। महज दस दिनों में लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत धान खरीदी कर ली गई है। राज्य शासन द्वारा धान बेचने वाले इन सभी किसानों के खातों में 227 करोड़ रूपए का भूगतान भी कर दिया गया है। धान बेचने वाले किसानों के चेहरे में अभूतपूर्व उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे है।

R9 भारत गोपी वर्मा ब्यूरो चीफ कवर्धा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!