अवकाश के दिन भी खुले रहेगे सभी कार्यालय कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

अवकाश के दिन भी खुले रहेगे सभी कार्यालय कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

सिंगरौली 16 दिसम्बर 2021

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के आदेशानुसार त्रिस्तरीय
पंचायतो के आम निर्वाचन वर्ष 2021 एव 22 हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है साथ ही पंचायतो मे तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई। जिससे पंचायत चुनाव से संबंधित अत्यावश्यक कार्य तत्काल समय सीमा में पूर्ण किया जाना अनिवार्य है। जिसे दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना ने समस्त विभाग के प्रमुखो को निर्देश दिये है कि पंचायत निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुये अवकाश के दिनो मे सभी कार्यालय खुले रहे जिससे निर्वाचन संबंधित कार्यो में व्यावधान उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!