भारत की नदियों का महोत्सव” के तहत नमामि गंगे ने की गंगा किनारे की सफाई “

” भारत की नदियों का महोत्सव” के तहत नमामि गंगे ने की गंगा किनारे की सफाई ”

मीर घाट से दशाश्वमेध घाट तक चला स्वच्छता अभियान , जगाई स्वच्छता की अलख ”

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 17 दिसंबर से 24 दिसंबर तक आयोजित ” भारत की नदियों का महोत्सव” के तहत शुक्रवार को नमामि गंगे के सदस्यों ने मीर घाट से दशाश्वमेध घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया । मीर घाट से त्रिपुराभैरवी , मान मंदिर , राजेंद्र प्रसाद और दशाश्वमेध घाट तक गंगा किनारे पड़े पॉलिथीन, कूड़े कचरे इत्यादि को समेट कर कूड़ेदान तक पहुंचाया । ध्वनि विस्तारक यंत्र से स्वच्छता को संस्कार के रूप में शामिल करने का आवाह्न किया गया । काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा देश की प्राकृतिक संपदा व जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार है । सामाजिक, साहित्यिक , सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से मां गंगा अत्यंत महत्वपूर्ण हैं । मन की बात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए आवाह्न के तहत प्रत्येक नागरिक इस नदी उत्सव में जरूर सहभागिता करें।
गंगा स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक करें स्वयं भी जागरूक हों । आयोजन में प्रमुख रूप से काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला , शिवम अग्रहरी, रामप्रकाश जायसवाल, सीमा चौधरी, सारिका गुप्ता, प्रीति जायसवाल, रश्मि साहू, पुष्पलता वर्मा, रंजीता गुप्ता , भावना गुप्ता सोनू, कीर्तन बरनवाल, प्रियंका गुप्ता, श्वेता गुप्ता गौरव गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!