थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही सट्टा जुआ खिलाने वाला आरोपी विरेन्द्र सोनी गिरफ्तार

14/07/2023 थाना छुईखदान पुलिस की कार्यवाही सट्टा जुआ खिलाने वाला आरोपी विरेन्द्र सोनी गिरफ्तार सट्टा पट्टी एवं 1030/- रूपये नगदी रकम जप्त 

 


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भा. पु. से.) जिला के.सी.जी.के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़ लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में सट्टा जुआ पर पूर्णत प्रतिबंध लगाने अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में 13/07/23 को मुखबिर की सूचना पर जय स्तंभ चौक छुईखदान में आरोपी विरेन्द्र सोनी पिता कृष्ण कुमार सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी को अंको के सामने रुपये पैसे का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया आरोपी वीरेन्द्र सोनी से सट्टा पट्टी एवं नगदी 1030/- रू जप्त कर आरोपी को धारा 06 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत गिरफतार कर थाना छुईखदान में अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को आज 14/07/23 को न्यायिक हिरासत में माननीय जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे प्र आर.गनपत नायक, आरक्षक मुनेंद्र ठाकुर, आर. विनोद पोर्ते, आर. दिलीप निषाद, आर. उदय बरेठ का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!