आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत

खबर धौलपुर से

धौलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 पर सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार युवक जलदाय विभाग में बाबू के पद पर तैनात था। जो बाजार से सागर पाड़ा स्थित अपने ऑफिस की ओर जा रहा था। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक युवक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करते हुए शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ऑफिस के साथ ही कर्मचारियों ने बताया कि जलदाय विभाग में बाबू के पद पर तैनात हरीश (28) पुत्र जगदीश शर्मा भरतपुर जिले का रहने वाला था। जो बाइक से जरूरी काम से बाजार आया था। बाजार से वापस सागर पाड़ा स्थित जलदाय विभाग के ऑफिस में पहुंचने से पहले ही वाटर वर्क्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिस हादसे में युवक हरीश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराते हुए मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। जिसका परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

उपेंद्र दीक्षित R 9 भारत धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!