रुदीडीह पंचायत सचिवालय में आपकी सरकार आपके अधिकार आपके द्वार के तहत लगाई गई शिविर
पाटन प्रखंड के रुदीडीह पंचायत में सरकार आपके द्वार के तहत लगाई गई शिविर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाटन प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी रहे जिनके द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को किया गया शुभ आरंभ शिविर के माध्यम से सभी पंचायत वासियों का जन समस्या का किया गए सुनवाई जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी एवं मुखिया के द्वारा ऑन स्पोर्ट्स आवेदन का निराकरण भी कराया गया जिसमें पेंशन से संबंधित आवास योजना से संबंधित ई श्रम कार्ड रोजगार कार्ड राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं पर भी किया गया सुनवाई इस शिविर में सभी प्रकार के योजना संबंधित स्टॉल लगाकर सभी योजनाओं का जानकारी भी दिया जा रहा था साथ ही साथ आवेदन भी लिया गया मूल रूप से करोना से बचाव हेतु कोविड-19 वैक्सीन का पहला एवं दूसरा डोस भी दिया जा रहा था मौके पर उपस्थित रुदीडीह पंचायत के मुखिया टिकैत प्रसाद अखड़िया उर्फ (टी.पी. मेहता) प्रखंड विकास पदाअधिकारी मनोज तिवारी प्रखंड आंचल अधिकारी लाल बाबु बी पी ओ रितेश दुबे जे ई सोनू सोनल पंचायत सचिव रोजगार सेवक के द्वारा कंबल धोती एवं रोजगार कार्ड ई श्रम कार्ड का भी किया गया वितरण साथ ही उपस्थित रहे नावाखास के मुखिया चंद्रदेव सिंह एवं सभी पंचायत वासी
R9 भारत से रामाशीष कुमार के रिपोर्ट नावाजयपुर थाना पलामू