अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित

सिंगरौली.18 दिसम्बर 2021

संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन विकास सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच ,सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। उन्होने बताया कि ने इस संबंध में समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि वे म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रसारित निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!