राजाखेड़ा मनरेगा के कार्यों में गड़बड़झाला कागजों में 1 महीने पहले ही शुरू हुआ काम निरीक्षण के दौरान कोई काम ना होना पाया गया

उपखंड अधिकारी देवी सिंह के द्वारा मनरेगा का निरीक्षण किया । समोना पंचायत के गांव जरगा मैं निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तालाब खुदाई निर्माण पर एक महीने पहले ही मस्टरोल जारी हो चुकी थी जिस मस्ट्रॉल में ऑनलाइन हाजरी भी भरी जा चुकी है मौके पर जाकर देखा तो वहां कोई काम 1 दिन भी काम नहीं हुआ। और कोई भी मौके पर नहीं मिला गांव वासियों ने बताया कि यहां 1 महीने से यहां कोई नहीं आया ना ही कोई काम हुआ। राजाखेड़ा में फर्जीवाड़ा सामने आया। जिसकी सूचना देवी सिंह जी ने जिला कलेक्टर को दी। एक और बेरोजगारों को रोजगार देने की बात हो रही है दूसरी और रोजगार देने की बजाय फर्जीवाड़ा पूरी तरह राजाखेड़ा में फैल चुका है विकास अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही आई सामने हर पंचायत में उपखंड अधिकारी देवी सिंह बार-बार कर रहे हैं निरीक्षण हर बार उनके सामने आती है लापरवाही किसी के खिलाफ नहीं हो पाई अब तक सख्त कार्रवाई। रिपोर्टर मनोज राघव राजाखेड़ा