कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला छिंदवाडा प्रेस नोट दिनांक 23/07/2023
ब्यूरो चीफ इरफान मंसूरी की रिपोर्ट
MN 8878420082
जिला छिंदवाड़ा में काम्बिंग रात्रि गश्त में की गयीं प्रभावी
कार्यवाही

जिले में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की निरंतर धरपकड़ एवं अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्ति व अपराधियों एवं अपराधों पर अंकुश लगाने तथा जिले में कानून व्यवस्था व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु दिनांक 22/07/2023-23/07/2023 को पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा श्री विनायक वर्मा महोदय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उईके महोदय के निर्देशन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, समस्त थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा विशेष अभियान चलाया जाकर एक ही रात्रि के दौरान जिले के स्थाई वारंटी /गिरफ्तारी वारंटियों एवं गुंड़ा बदमाश, निगरानी बदमाश की चैकिंग, गुम इंसान की दस्तयाबी, कबाडियों की चैकिंग तथा आबकारी एक्ट के विरूद्ध औचक नाईट काम्बिंग ऑपरेशन चलाकर एक ही रात्रि में 31 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, 186 गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी, 148 गुंड़ा बदमाशों की चैकिंग, 85 निगरानी बदमाशों की चैकिंग, 06 गुम इंसानों की दस्तयाबी, 60 कबाडियों की चैकिंग व आबकारी एक्ट के विरूद्ध 06 प्रकरण में कुल 40 लीटर अवैध शराब जप्ती किया गया ।