जंगल से भाग कर पहुंचा हिरण गांव में, लोगों में मची खलबली

R 9भारत से सुनिल यादव
9399154316
जशपुर( छ.ग.) की रिपोर्ट

जंगल से भाग कर पहुंचा हिरण गांव में, लोगों में मची खलबली

जिला जशपुर के पत्थलगांव विकासखंड का मामला है

पत्थलगांव: जंगलों के घटते क्रम में आबादी वाले इलाके में रविवार की शाम पत्थलगांव के ग्राम पाकरगांव में जंगल से भटक कर एक हिरन आ पहुंचा। जिसे देखने लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां कुछ ग्रामीणों की मदद से हिरण को पकड़ा लिया गया है। आपको बता दें आसपास इलाके और जिले भर के जंगलों में हिरण की तादाद बहुत ही कम पाई जाती है इसके बावजूद आज शाम पाकरगांव में अचानक हिरण के घुसने पर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा हिरण को देखे जाने पर उसे पकड़ने की कोशिश की गई मगर दौड़ने में माहिर हिरण को काफी मशक्कत के बाद जाली की मदद से पकड़ने में लोग सफल हो पाए। इसी क्रम में हिरण के सिंग समीप एवम पैरों में मामूली चोट आई है। वन परीक्षेत्र अधिकारी कृपा सिंधु पैकरा ने बताया कि पाकरगांव में ग्रामीणों द्वारा एक हिरण को पकड़ा गया है।

 

जिससे दौड़ भाग के क्रम में हिरण को मामूली चोट आई है और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा चिकित्सकों के प्राथमिक उपचार के बाद उसे वन विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। और हिरण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!