नर्सेज संवर्ग का केडर पुनर्गठन साथ ही अलग से हो निदेशालय की स्थापना

नर्सेज संवर्ग का केडर पुनर्गठन साथ ही अलग से हो निदेशालय की स्थापना

आज दिनांक 24 जुलाई को नर्सेज का अपनी 11 सूत्री मांगो को लेकर धरना जारी रहा
नर्सेज संघर्ष समिति धौलपुर के जिला संयोजक हरिशंकर शर्मा व अमृत लाल द्रोण ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि आज का धरना सेवानिवृत नर्सिंग अधीक्षक महेंद्र सिंह त्यागी व सीनियर नर्सिंग ऑफीसर सुरेश सिकरवार की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के पार्क में क्रमिक धरना आज लगातार सातवे दिन भी जारी रहा । त्यागी ने बताया कि संघर्ष समिति अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 7 दिनों से लगातार धरना दे रही है लेकिन आज दिनांक तक सरकार की ओर से वार्ता की कोई पहल नहीं हुई है जिससे नर्सेज में भारी रोष व्याप्त है सरकार जल्द वार्ता कर मांगो का समाधान करे अन्यथा ना चाहते हुए भी नर्सेज को बड़ा कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिससे मौसमी बीमारियों के सीजन में प्रदेश की जनता को होने वाली परेशानी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी ।सिकरवार ने बताया कि नर्सेज के उपनिदेशक के पद पर भी नर्सेज के बजाय चिकित्सक को लगा रखा है जो की पूर्णतः अनुचित है साथ ही नर्सेज को पूरे सर्विसकाल में मात्र एक या दो पदोन्नति ही मिल पाती है जबकि अन्य विभागों तथा अन्य केडर में काम से काम चार या पांच पदोन्नति मिल जाती है इसलिए सरकार नर्सेज की लंबे समय से लंबित चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नर्सेज के केडर पुनर्गठन व नर्सेज संवर्ग के लिए अलग निदेशालय की स्थापना करे । नर्सेज लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर गांधीवादी तरीको से सरकार का ध्यानाकर्षण कर अपनी मांगो को लेकर आंदोलनरत है उसके बाद भी सरकार का कोई ध्यान नहीं देना सरासर अन्याय है नर्सेज अब सामूहिक अवकाश जैसा बड़ा कदम उठाने पर मजबूर है सरकार अब और परीक्षा ना ले । इस मौके पर बड़ी संख्या में नर्सेज ने धरने को अपना समर्थन दिया जिसमे प्रदीप बंसल, सरदार सिंह ,धर्मेंद्र सेन ,अबरार खान ,विकास त्यागी, रविन्द्र त्यागी, अजय पूनिया, राजवीर सिंह,हरेंद्र सिंह तोमर, जितेंद्र कुमार , बृजेश पिंगल, गजेंद्र सिंह, शशिपाल सिंह, सादिक कुरेशी, योगेंद्र सिंह चौधरी, हरीश शर्मा, श्रीकांत त्यागी इत्यादि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!