उप स्वास्थ्य केंद्र बना सो पीस , ग्रामीण इलाज के लिए डॉक्टर का करते इंतजार।

उप स्वास्थ्य केंद्र बना सो पीस , ग्रामीण इलाज के लिए डॉक्टर का करते इंतजार।

स्वस्थ सेवा से ग्रामीण वंचित

संवाददाता इदरीश विरानी

 

दामजीपुरा/ विकास खंड भीमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत कामोद के ग्राम बाबरी टोली में उप स्वास्थ्य केंद्र सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर बनाया,
की ग्रामीणों को इसका लाभ मिले और उन्हें इलाज के लिए यह वहा भटकना न पड़े।

लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिल रहा है।

उप स्वस्थ केंद्र बने को दो साल बीत गए, लेकिन यहां आज तक डॉक्टर की न कोई नर्स की पोस्टिंग की गई।

ग्रामीण यशवंत पांसे का कहना है की यहा स्वस्थ केंद्र बने को दो साल हो गए,पर हमने आज तक किसी डॉक्टर या नर्स को आते नही देखा।पर एक चीज जरूर देखा की ताला जरूर लगा है।

ग्रामीण के द्वारा बताया गया उप स्वास्थ्य केंद्र 2 साल से बंद है, यहां का ताला भी मुश्किल से एक बार खुला देखा था। यशवंत ने कहा हमारे यहां पर उप स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी हमें भीमपुर या बैतूल जाना पड़ता है।
कामोद के बाबरी टोली के उप स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं हैं न कोई नर्स बताया गया कि यहां का ताला हमेशा बंद रहता है।जिससे इलाज के लिए हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीण जयवंत पांसे ने बताया कि लगभग 2 साल से उप स्वास्थ केंद्र में कोई डॉक्टर नहीं आया एक बार एक नर्स दिखी थी उसके बाद आज तक कोई नही दिखाई दिया।

झोला छाप डॉक्टर करते है इलाज।

ग्रामीण रेखा बाई पांसे ने बताया कि हम लोगों की थोड़ी सी भी तबीयत खराब होती है, तो हमें भीमपुर या बैतूल जाना पड़ता है,या फिर हमे गांव के झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर होना पड़ता है। झोला छाप डॉक्टर के इलाज से हमारी जान को भी खतरा लगता है।
स्वास्थ सेवाओं को लेकर विभागि अधिकारी भी कुंभ करण की नींद सो रहे हैं।

नेता से लेकर कलेक्टर तक का आना जाना लगा रहता है।

उप स्वस्थ केंद्र मेन रोड़ पर होने पर यह से जन प्रतिनिधि जिला कलेक्टर का आना जाना लगा रहता है।साथ विभागी अधिकारियों का भी आना जाना लगा रहता है, इस और ध्यान नही दिया जाता है,इससे ऐसा लगता है,की उप स्वास्थ केंद की जानकारी विभाग को हैं या किसी जन प्रतिनिधि को फिर कलेक्टर को नही है।जानकारी सबको है,पर ध्यान देना उचित नही समझ रहे।जिससे ग्रामीणों को अपनी जान की परवाह न करते हुए झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।

 

ग्रामीणों ने मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र में जल्द से जल्द डॉक्टर की व्यवस्था की जाए जिससे हमे सही और समय पर उपचार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!