जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा
प्रेस विज्ञप्ति

आगामी दिनांक 09 सितंबर, 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आदित्य सुमन द्वारा दो बैठक का आयोजन अपने प्रकोष्ठ में किया गया। जिसमें एक बैठक कार्यालय लिपिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी एवं कार्यालय लिपिक, सभी न्यायिक दंडाधिकारी के साथ किया गया वहीं दूसरी बैठक विद्युत विभाग के अधिवक्तागण के साथ आयोजित की गई। बैठक में आया सभी कार्यालय लिपिक से आगामी 9 सितंबर 2023 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक निष्पादन हेतु वादों की सूची तैयार करने के साथ कई अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग के अधिवक्तागण के साथ हुए बैठक में विद्युत वाद में सुलह हेतु पक्षकारगण की विस्तृत सूची की मांग की गई। बैठक में कार्यालय लिपिक, बसावन राम, गोविंदा कुमार, दीपू कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार भगत, उज्जवल नारायण, एके गौतम, राहुल कुमार, निक्कू कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार चौबे, संतोष कुमार गिरी एवं अन्य उपस्थित हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!