डोंगरगांव में निकला महाकाल की भव्य शोभा यात्रा हजारों श्रद्धालु शामिल हुए शिव जी के भक्त बने आकर्षण का केंद्र बिंदु
डोंगरगांव सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति का अति उत्तम महीना माना जाता है आज नगर में चंद्रमौलेश्वर की पालकी यात्रा निकाली गई जिसमें देर रात तक भक्तगण महाकाल की भक्ति में झूमते नजर आए जगह जगह भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं फूल मालाओं से स्वागत किया गया शिव जी के भक्त गण आकर्षक परिधान झांकी में त्रिशूल लेकर यात्रा की अगवानी कर रहे थे जो की बेहद ही आकर्षण का केंद्र बिंदु थे शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बना नगर में चारों तरफ शिवमय माहौल नजर आया आयोजन समिति से जुड़े रामकुमार गुप्ता से बातचीत किया हमारे संवाददाता हेमंत वर्मा ने श्री गुप्ता ने बताया कि नगर में चंद्र मोलैश्वर की पालकी की भव्य तैयारी आयोजन समिति के द्वारा किया गया था क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु इस यात्रा में सम्मिलित हुए वहीं दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियों में कांग्रेस भाजपा सहित अन्य पार्टियों के लोगों ने भी इस यात्रा का दर्शन लाभ लिया
बाइट 1 दिनेश गांधी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
बाइट 2 राम कुमार गुप्ता आयोजन समिति महाकाल यात्रा