प्रेक्षक श्री दिनेश चन्द सिंघी का जिले मे हुआ आगमन

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

प्रेक्षक श्री दिनेश चन्द सिंघी का जिले मे हुआ आगमन

प्रेक्षक श्री सिंधी ने अभ्यार्थियो
द्वारा किये जा रहे नाम निर्देशन
पत्रो का किये अवलोकन

सिंगरौली 20 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सिंगरौली जिले में अलग अलग चरणो मे होने वाले त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए प्रेक्षक श्री दिनेश चन्द सिंघी राज्य प्रशासनिक सेवा (सेवा निवृत्त) मो. 7747005301 को नियुक्त किया गया है। श्री सिंघी का जिले में आगमन हो चुका है विन्ध्यनगर स्थित सूर्या भवन मे ठहरे हुये है। आम जन उपरोक्त मो. से निर्वाचन के संबंध में चर्चा कर सकते है। आज प्रेक्षक श्री सिंघी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय मे पहुचकर जिला पंचायत के सदस्य पद हेतु भरे जा रहे नाम निर्देशन पत्रो का अवलोकन किया गया। तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना के साथ त्रि स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के संबंध में चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!