मिर्ज़ापुर- मिर्ज़ापुर के महाशक्ति इंटर कॉलेज में आज विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य सचिव व ग्राम प्रधान का ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा जी मौजूद रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में महाशक्ति इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री सुशील कुमार सिंह जी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज के परिवेश में शिक्षा ही सब कुछ है हम अपने आस पास रहने वाले सभी वर्ग के बच्चो को शिक्षित करने का प्रयास करना चाहिए ।।वहीं खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार मिश्रा जी ने सभी शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति जागरूक ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया इस अवसर पर कई पंचायतों के ग्राम प्रधान व सचिव एवं क्षेत्र के सम्मानित जन मौजूद रहे मिर्ज़ापुर से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट।।