रामदास ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

ब्यूरो रिपोर्ट छ. ग. रायगढ़ से महेंद्र अग्रवाल R9 भारत

रामदास ने दी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

रायगढ़ – सुनील रामदास ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने मानवता को प्रेम, करुणा, न्याय और सद्भाव का पाठ पढ़ाने के जन्म लिया था। उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील रामदास ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। यह दिन हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना करने का दिन हैं और उनसे अपने जीवन में सुख, समृद्धि और आशीर्वाद की कामना करते हैं।

उन्होंने ने कहा कि श्री कृष्ण का जन्म अंधकार, अत्याचार आदि को दूर करने और समाज में अच्छाई फैलाने के लिए हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में कई चमत्कार किए और दुष्टों का नाश किया। वे एक महान योद्धा थे।

श्री कृष्ण का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके जीवन से सीख कर अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।

सुनील रामदास ने सभी लोगों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने और इस पर्व को भव्य रूप में उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!