लाठी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में पाई सफलता, बैतूल जिले का बढ़ाया गौरव

लाठी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में पाई सफलता, बैतूल जिले का बढ़ाया गौरव

 

R9 भारत के साथ रामेशवर लक्षणे

 

बैतूल जिले के अग्रणी व्यवसायी सुभाष सेंनदाने की सुपुत्री एवं जय हनुमान व्यायाम शाला बैतूल गंज की उत्कृष्ट खिलाड़ी हर्षिता मयंक ने नेशनल ट्रेडिशनल लाठी स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2021 में गोल्ड मैडल जीतकर जिले सहित परिवार का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। यह चैम्पियनशिप ग्वालियर में रॉयल सुंदरम गार्डन तिरोल तिराहा पर 25 व 26 दिसंबर को आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें… बच्चों ने स्पर्धाओं में दिखाई थी प्रतिभा, पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
चैम्पियनशिप में बैतूल से कुमारी हर्षिता मयंक (13) ने 35 किलो वर्ग में अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पूरी महारत से लाठी घुमाकर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाकर बैतूल जिला एवं सेंनदाने परिवार का नाम जिले सहित प्रदेश में रोशन कर दिया है। हर्षिता मंयक की इस सफलता पर परिजनों, ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों, गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यह भी पढ़ें… बैतूल में लड़कियों ने जमकर चलाई लाठियां, यह थी इसकी वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!