वाराणसी। दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीसीआई) अब बीसीसीआई के अधीन कार्य करेगा। बीसीसीआई के सचिव जय शाह के प्रयासों से यह सम्भव हो पाया है। अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी जय शाह के इस निर्णय पर अपनी सहमति दे दी है। बीसीसीआई के संरक्षत्व में दिव्यांग क्रिकेट का भविष्य अब उज्ज्वल दिखाई दे रहा है। विदित हो कि जय शाह ने कोलकाता में हैप कप टूर्नामेंट के ट्राफी का अनावरण भी किया है जिसका। आयोजन 28 से 31 तक पंचकुला चण्डीगढ़ में होना है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार फीजिकली चैलेन्जड के तीन खिलाड़ियों अजय यादव, आदेश पांडेय व दरोग़ा यादव का चयन टीम में हुआ है। तीनों ही खिलाड़ी अन्तराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फार फीजिकली चैलेन्जड के अध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ व बधाई दी। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ हेमन्त गुप्ता, डॉ.पंकज सिंह, डॉ.एस.बी.सिंह, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष पल्लवी कान्त, सदस्य प्रांजलि ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बीसीसीआई का आभार व्यक्त किया।