छठवाँ यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन व अगुवा एवं समाजसेवी सम्मान समारोह सम्पन्न

वाराणसी:- छठवाँ यादव वैवाहिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन व अगुवा एवं समाजसेवी सम्मान समारोह का सफल आयोजन रविवार, 26 दिसम्बर को बाड़ा शंकर सरदार लॉन मुकीमगंज में सम्पन्न हुआ | आयोजन में पूर्वांचल के आजमगढ़, मीरजापुर, जौनपुर, चन्दौली, गाजीपुर, इलाहाबाद, भदोही आदि जिलो से अविवाहित युवक-युवतियों के भारी संख्या में बायोडाटा आयोजक मंडल को उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर महिलाओं की मेहन्दी रचाओ प्रतियोगिता और गृहस्थ जीवन से जुड़ी हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे गये और उन्हें प्रोत्साहन पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वाराणसी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष मोहन यादव (एडवोकेट) का नागरिक सम्मान व अभिनन्दन किया गया। गोवर्धन पूजनोत्सव में विशेष सहयोगकर्ता एवं अगुवा समाजसेवियों को “रुक्मणी कृष्ण सम्मान से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल एवं इंटर के मेघावी छात्र-छात्राओं को प्रद्युम्न कृष्ण” युवा प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।

आयोजन में मुख्य उपस्थिति पूर्व सांसद राम किशुन यादव गोवर्धन पूजा समिति ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष गोपाल जी यादव की रही। आयोजक मंडल की ओर से किशोरी किशोर दास, सीताराम यादव, अशोक यादव, कैलाश यादव, अर्जुन यादव, विनोद यादव, दिनेश यादव, विनोद यादव गप्पू, डॉ. राजेश यादव, वकील यादव, शिवबचन यादव, राजेश अहीर, डॉ. अवधेश यादव, शिवअधार यादव, जितेन्द्र यादव, पारस यादव पप्पू, भोला यादव, सुभाष यादव, बृजेश यादव, दिलीप यादव, विनीत यादव, सत्यनारायण यादव, ई.अशोक यादव, राकेश यादव, राजेश यादव चल्लु आदि लोगों ने आगन्तकों का स्वागत किया ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!