झारखंड में एक बार फिर माैसम बदला

झारखंड में एक बार फिर माैसम बदल गया है। पूरा राज्य घने काेहरे की चपेट में है। इसी बीच भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची ने 28 और 29 दिसंबर काे बादल छाए रहने और राज्य के अधिकतर जिलाें में बारिश हाेने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकाें में 29 दिसंबर काे ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। माैसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

वहीं न्यूनतम तापमान में थाेड़ा बदलाव हाेगा। रविवार काे रांची का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा। इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 25.9 व न्यूनतम 13.8 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। माैसम पूर्वानुमान के मुताबिक रांची में अगल चार दिनाें में अधिकतम तापमान 19 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

31 दिसंबर के बाद राज्य में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। सुबह काेहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दाैरान उत्तर-पश्चिमी हवा चलेगी और पहाड़ाें से बर्फीली हवा भी आएगी। इससे सर्दी बढ़ने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!