सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ाते ग्राम सभा बरौली के जिम्मेदार जनप्रतिनिध

सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ाते ग्राम सभा बरौली के जिम्मेदार जनप्रतिनिध
————————————
1- खुले में शौच मुक्त के लिए बने इज्जत घर खुद अपनी इज्जत बचाते आए नजर l

2- बीमारियों को दावत देती गांव की सफाई व्यवस्था l

3- जल ही जीवन है की सूक्ति को मुंह चिढ़ाता बीमार हैंडपंप l

4- ग्रामीण आवासी योजना की पोल खोलते झोपड़पट्टी में रहने को मजबूर पात्र ग्रामीण l

5- डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारियों को दावत देती जल और कचरे से बजबजाती नालियां l
कन्नौज (अमित मिश्रा )
जहां देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री का सपना है देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाया जाए उसके लिए देश और प्रदेश में विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे ग्रामीण आवासीय योजना, खुले में शौच मुक्ति हेतु इज्जत घरों का निर्माण, बीमारी और महामारी से बचाव हेतु स्वच्छ भारत मिशन अभियान, जैसी कितनी ही योजनाओं को धरातल पर उतारकर डिजिटल इंडिया बनाने की ओर अग्रसर नजर आते हैं वही उनके मंसूबों पर पानी फेरते जनपद कन्नौज के ग्राम सभा बरौली के नुमाइंदे किस कदर डिजिटल इंडिया के सपनों पर पानी फेरते दिखाई दिए उसका जीता जागता उदाहरण वहां के बाशिंदों की जुबानी R9 भारत संवाददाता से संवाद करने के बाद सामने आए ग्रामीणों ने पक्षपात का सीधा आरोप सिग्रेटरी और ग्राम प्रधान पर लगाया l वही ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान पर हमेशा बरौली ग्राम सभा के ग्राम वासियों को उपेक्षा की दृष्टि से देखने के साथ साथ वर्तमान प्रधान पर भी पूर्व प्रधान की शह पर कार्य करने का आरोप लगाया l जिसके चलते ग्रामसभा के ग्रामीण नरकीय जीवन यापन करने को मजबूर हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!