चिचोली थाना क्षेत्र में मलाजपुर के सिरकाल ढाना का मामला, जांच में जुटी पुलिस

बैतुल ज़िले में महिला की लाठी से पीट-पीट कर हत्या, ग्राम में सनसनी खबर तहसील चिचोली

 

R9 भारत के साथ बैतुल से रामेशवर लक्षणे

 

चिचोली थाना क्षेत्र में मलाजपुर के सिरकाल ढाना का मामला, जांच में जुटी पुलिस

 

 

बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम मलाजपुर के पास एक 35 वर्षीय महिला की लकड़ी से पीट-पीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलाजपुर के सिरकाल ढाना में कल शाम सुषमा सुरजाहे (35) अपने पिता के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई। उसने लकड़ी से पीट-पीटकर महिला की हत्या कर दी। घटना को लेकर शुरूआती जानकारी यह मिली है कि मृतिका के परिवार एवं हत्या में शामिल युवक के परिवार का खेत में बने डैम के पानी को लेकर विवाद चल रहा है।

इसके साथ ही कल अचार के पेड़ से पत्ते तोड़ने गए युवक को मृतिका एवं उसके पिता द्वारा रोका गया। उसी समय विवाद के बाद युवक ने पिटाई शुरू कर दी। सिर में लाठी लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!