सुदामा चरित सुन भक्तों के छलके अश्रु , आचार्य सुशील तिवारी

सुदामा चरित सुन भक्तों के छलके अश्रु
, आचार्य सुशील तिवारी

भगवान का मित्र वह हम सब का मित्र है
कन्नौज से मिश्रा की रिपोर्ट
कन्नौज। हसेरन कस्बा के ठाकुर द्वारा राम मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर सुदामा चरित की कथा का वर्णन किया गया । कथावाचक पंडित सुशील तिवारी ने एक मित्र की कथा का वर्णन किया । सच्चा मित्र वही है जो सुख और दुख में साथ दें । कथा पंडाल में काफी संख्या में श्रोता गण उपस्थित रहे । सभी ने भक्ति भाव से भगवान कृष्ण और सुदामा की कथा को श्रवण किया । कथा सुनते समय भक्तों की आंखों से अश्रु बिंदु बहने लगे । भगवान भाव के भूखे हैं । उन्होंने बताया हरि अनंत हरि कथा अनंता । भगवान की कथा तो अनंत है । भक्तों ने भक्ति भाव से कथा का रसपान किया। वही राम मंदिर के पुजारी राजेंद्र भदौरिया ने बताया कथा विश्राम के बाद विशाल भंडारे का आयोजन है । जिसमें समस्त ग्रामवासी व क्षेत्र वासी भगवान के प्रसाद को ग्रहण करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!