नए पदों के लिए कृषि प्राविधिक सहायक और गन्ना पर्यवेक्षक विज्ञापन के लिए कृषि स्नातक छात्रों का पिकअप भवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन। कृषि विभाग में सालों से भर्ती ना आने के कारण कृषि छात्र संघ के द्वारा पिकप भवन लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता कृषि छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभय शंकर ने किया कृषि छात्र संघ के अध्यक्ष ने कहा हर वर्ष लाखों की तादात में स्नातक परास्नातक वर्ग के कृषि छात्र उत्तीर्ण हो रहे हैं ।लेकिन उत्तर प्रदेश में नए पद ना आने की वजह से कृषि छात्रों में नाराजगी है । एवं नाराज किसी छात्र ने कहा कि अगर किसी विभाग में नए पद ना आए तो हम सभी अनवरत धरना प्रदर्शन करेंगे । कृषि छात्रों के लिए नए पद एवं पाठ्यक्रम के लिए धरना प्रदर्शन करेंगे कृषि छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विभागीय सचिव को ज्ञापन सौंपा गया धरना प्रदर्शन पर मौजूद रोहित भार्गव, विवेक सिंह, गिरिजेश कन्नौजिया आदि मौजूद थे । मिर्जापुर से मित्र देव की रिपोर्ट