बैतूल में सिर्फ रात्रि 11 बजे तक ही मनाया जा सकेगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन

रात्रि 11 बजे के पश्चात् किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। श्री जायसवाल गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित ढाबा, होटल एवं लॉन संचालकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, एसडीओपी श्री नीतेश पटेल, जिला आबकारी अधिकारी सहित जिला मुख्यालय सहित पाढर, खेड़ी, बैतूलबाजार, नीमपानी आदि क्षेत्रों के ढाबा, होटल एवं लॉन संचालक उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर श्री जायसवाल ने कहा कि सभी ढाबा, होटल, लॉन संचालक यह सुनिश्चित कर लें कि रात्रि 11 बजे के बाद की किसी भी प्रकार की बुकिंग न लें। साथ ही अपने प्रतिष्ठान को रात्रि 10.30 बजे से ही बंद करने शुरुआत करें, ताकि रात्रि 11 बजे तक सभी अपने-अपने घर पहुंच जाएं।
R9 भारत
ब्यूरो चीफ रहमत अली
बैतूल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!