R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय
●●●●●●●●●●●●●●●●
पुरानी रंजिश व दुकान के चलते साजिशन की गई थी हत्या,
पुलिसकर्मियों को पुरुस्कृत करेंगे कप्तान
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र के तिनगड़ी चौकी अंतर्गत तिनगुड़ी गांव
में 24 दिसंबर को धारदार हथियार से एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी।
घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण थी। इस मामले पर पुलिस कप्तान ने
विशेष जांच टीम गठित की थी। ताकि आरोपी कोई हो गिरफ्त में आ जाए। पुलिस
ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए विवेचना में जुट गई थी। जहां गुरूवार को
सरई पुलिस इस अंधी हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफल हुई। पता चलाकि
पुरानी रंजिश व दुकान ज्यादा चलने को लेकर विवाद था। इस खुलासे पर पुलिस
कप्तान ने पुलिस कर्मियों को स मानित करने की भी घोषण की है।
मिलीजानकारी के अनुसार गत 24दिसंबर को ग्राम तिनगुड़ी निवासी अम्बरेश कुमार
प्रजापति को रात्रि में धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया था।
बताया जाता है कि अम्ब्रेश दुकान के बाहर बरामदे में सोया हुआ था
उसी समय घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ
भादवि की धारा 302, 394, 201, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करत हुए मामले
को विवेचना में ले लिया था। पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बन गई थी। जिस
पर पुलिस कप्तान बीरेन्द्र कुमार सिंह विशेष जांच टीम का गठन किया। जहां
विशेष टीम के द्वारा लगातार विवेचना व संदेहियों की धरपकड़ शुरू की गई
आखिरकार पुलिस मुख्य आरोपियों तक पहुंच ही गई। पुलिस ने खुलासे में
बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीपचंद प्रजापति व दिनेश
प्रजापति निवासी तिनगुडी ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनो को
हिरासत में ले लिया है।एवं न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
विशेष योगदान निरीक्षक संतोष तिवारी, उप निरीक्षक मुकेश झारिया, उप निरीक्षक सरनाम सिंह, उनि | रमानिवास मिश्रा, उनि बालेन्द्र शेखर मिश्रा सउनि जयराम गुप्ता, इन्द्रलाल माझी, शिवनाथ प्रजापति, सामलिया रावत, प्र. आर. गणेश मीणा, मनीष सेन, विश्वनाथ रावत, आर. सोबाल वर्मा, सूरज धाकड, | आशीष पाल, सरदार निगम, अहिवरण गुर्जर, मोहित सिंह, शिवकुमार, सदन कुमार, जितेन्द्र अहिरवार, बबलू | यादव, रामकिशन उइके, वीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।