सोमवार के दिन मोतीलाल मध्य विधालय मे ठीक 9 बजे पीएचसी मझौलिया की टीम एएनएम और पंजीकरण टीम के साथ प्रभारी डॉ. अब्दुल सलाम के साथ विद्यालय परिसर में पहुंच चुके थे।10 बजे से टीकाकरण शुरू हो गया।टीकाकरण को लेकर किशोर किशोरियों में उत्साह देखा गया।किशोरी रूही समेत उसकी सभी सहेलियों मे उत्साह दिखा।
सभी किशोर व किशोरियां अपने साथ अपना आधार कार्ड लायी थी और पंजीकरण के बाद टीकाकरण कराया।मौके पर उपस्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी उमेश कुमार ने निर्देश दिया कि इस सुरक्षा चक्र में कोई भी 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राएं छूटने नही चाहिये।उन्होंने प्रधानाध्यापक मो. शिबली को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।टीकाकरण को सफल बनाने में एएनएम गंगा कुमारी, गुड़िया गुंजन,पूनम कुमारी डॉ.रहमान, हेल्थ मैनेजर कुमार विशाल तथा वार्ड छह की आशा कार्यकर्ता कनक लता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।मंगल वार के दिन भी यहाँ टीकाकरण होगा।