रोजगार एवं उद्यमी स्‍वरोजगार मेले का आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को होगा आयोजित

R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पांडेय

रोजगार एवं उद्यमी स्‍वरोजगार मेले का आयोजन 12 एवं 13 जनवरी को होगा आयोजित
तैयारियों को समय-सीमा में पूर्ण करने का कलेक्‍टर दिये निर्देश
आपकी सरकार आपके साथ कैम्‍प में हितग्राही मूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत देवें लाभ

सिंगरौली,
दिनांक 05 जनवरी2022,

जिले में 12 जनवरी एवं 13 जनवरी को एन.सी.एल. ग्राउंड बिलौजी में उद्योग एवं उद्यमी स्‍वरोजगार मेले के महाकुंभ का आयोजन आयोजित होगा, जिसके तैयारियों एवं जिले में आयोजित शिविर आपकी सरकार आपके साथ में हितग्राही मूलक योजनाओं का दिये जाने वाले लाभ को लेकर कलेक्‍टर राजीव रंजन मीना के अध्‍यक्षता में कलेक्‍ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई । कलेक्‍टर ने उपस्थित अधिकारियों को जिन्‍हे मेले के आयोजन की जिम्‍मेदारियां सौपी गई हैं उन्‍हे निर्देश दिये गये कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर तैयारियाँ पूर्ण करें । उन्‍होने ने कहा कि कार्यक्रम में जहां जिले में कार्यरत बडे औद्योगिक कम्‍पनियों की सहभागगिता होगी वहीं अन्‍य जिलों से भी बडे उद्योग कम्‍पनियों के प्रमुखों की सहभागिता होगी जो रूबरू होकर उद्यमी इकाइयों की बढ़ावा देने हेतु युवाओं को प्रेरित करेंगे । इसके अलावा बैकिंग सेक्‍टर स्‍वरोजगार से जुडे हुए शासकीय विभाग व संस्‍थान भी समय-सीमा के अंदर अपना-अपना स्‍टॉल लगाकर युवाओं को नवाचर और स्‍टार्टअप शरू करने को लेकर प्रोत्‍साहित करेंगे, इस दौरान कई विषय-विशेषज्ञ उनसे संवाद कर आगे की राह सुझाएगें ।
आपकी सरकार आपके साथ कैम्‍प में हितग्राही मूलक योजनाओं का शत-प्रतिशत देवें लाभ
कलेक्‍टर ने उपस्थित अधिकारियों को आपकी सरकार आपके साथ आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं का शत- प्रतिशत लाभ दिये जाने का निर्देश दिये । उन्‍होने कहा कि शिविर के दौरान मुख्‍यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, आयुष्‍मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्‍योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्‍या समृद्धि योजना, वृद्धावस्‍था पेंशन योजना, दिव्‍यांग पेंशन योजना, कन्‍या अभिभावक पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना सहित सभी हितग्राही मूलक योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत लाभ प्रदाय कराया जाना सुनिश्चित करेंगे । बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्‍टर डी.पी. वर्मन, संयुक्‍त कलेक्‍टर विकास कुमार सिंह, बी.पी. पाण्‍डेय, एस.डी.एम. संपदा सराफ, निगमायुक्‍त आर.पी. सिंह, प्रभारी तहसीलदार बंशराखन सिंह, प्रभारी नायब तहसीलदार दिवाकर प्रताप सिंह, खनिज अधिकारी ए.के. राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आबकारी अधिकारी, उप संचालक कृषि, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!