राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी का सांकेतिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन समाप्त

राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी का सांकेतिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन समाप्त

धौलपुर। जातिगत आरक्षण के खिलाफ राष्ट्रीय जातिगत आरक्षण विरोधी पार्टी (RJAVP) के राजस्थान प्रदेश महासचिव यज्ञदत्त शर्मा की अध्यक्षता में महासचिव रविन्द्र जठेडी के नव वर्ष से जारी 108 घंटीय सांकेतिक अनशन का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
जानकारी देते हुए यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर मध्यरात्रि से जारी 108 घंटीय सांकेतिक अनशन 05 जनवरी को दोपहर में आगामी रणनीति के बाद कलेक्टर साहब को माननीय प्रधान मंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपकर समाप्त किया। आगामी रणनीति के तहत आगामी 02 अक्टूबर 2022 को देश की राजधानी दिल्ली में साथी संगठनों से चर्चा कर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर पार्टी प्रवक्ता सुखमेंद्र खरब, हरियाणा युवाध्यक्ष विकास दाहिया, प्रदीप दाहिया, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश गुर्जर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण मुदगल, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रमोद शुक्ला, धौलपुर जिला प्रभारी सुनील शर्मा, जयपुर संभाग अध्यक्ष राजनारायण भारद्वाज, रिंकू बौहरे छावनी, श्याम प्रेमी सुनील जगरिया, अशोक सिकरवार, त्रिलोक तिवारी, शिवम् सिंह चौहान, संतोष खलीफा, दुष्यंत शर्मा, अक्षत शुक्ला, यश शुक्ला, दुष्यंत समौला, इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!