नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच ने संभाला पदभार

आज सेवा पंचायत के सरपंच सुबोध भगत उपसरपंच रूबी देवी ने फीता काटकर अपने कार्यालय में प्रवेश किया और पदभार ग्रहण किया ।दोनों को ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया पूर्व सरपंच को नवनिर्वाचित सरपंच ने साल देकर विदाई किया उपसरपंच ने भी पूर्व सरपंच को साल देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद ग्राम कचहरी सचिव संजय रविदास ने भी नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच और पूर्व सरपंच को साल देकर सम्मानित किया ।

नवनिर्वाचित सरपंच सुबोध भगत ने कहा कि आए दिन पंचायत में जो घटना होती है उस घटना को लगाम लगाने के लिए हम तत्परता से कार्य करेंगे। और ग्रामीणों को जो परेशानी हो रहा है और होता था उस परेशानी को दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे हम।
उपसरपंच रूबी देवी ने कहा कि महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है गांव में तत्परता के साथ पंचायत में ही मामले को निदान करने का कोशिश करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!