ष्ट
कन्नौज (अमित मिश्रा)
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सजग और संवेदनशील पुलिस अधीक्षक कन्नौज कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं गुंडा माफिया अराजकतत्वों की जहां एक ओर धरपकड़ को एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है वही शराब माफियाओं पर भी नकेल कसने को तत्पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जगतपुर में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध छापेमारी की गई जिसमें लगभग 300 लीटर लहन पकड़ कर नष्ट किया गया l
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन व नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना इंदरगढ़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र इंदरगढ़ ग्राम जगतपुर में अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध की गई छापेमारी । जिसमें लगभग 300 लीटर लहन किया गया नष्ट।