ईओ राठौर की मंशा कोई रोड पर न सोए, सर्दी से बचाव हेतु नगर पालिका बाडी पूरी तरह से सर्तक

ईओ राठौर की मंशा कोई रोड पर न सोए, सर्दी से बचाव हेतु नगर पालिका बाडी पूरी तरह से सर्तक

बाडी

अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर के निर्देशानुसार बाडी शहर में रात्रि के समय में जो कोई भी लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं या सड़कों फुटपाथों पर ही अपनी रात्रि बिताते हैं या अन्यत्र शहर से बाडी शहर में आए हुए हैं ऐसे सभी लोगों के लिए नगर पालिका बाडी द्वारा संचालित आश्रय स्थल पर उनके लिए रूकने की सारी सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है उनके रूकने के लिए गर्म कपड़े,अलाव की व्यवस्था की गई है इसी क्रम में बुधवार देर शाम को पालिका सामुदायिक संगठक जोगेंद्र सिंह मीणा मय टीम के साथ शहर के रेल्वे स्टेशन,बस स्टैंड, सहित अन्य स्थानों पर पहुंचें जहां लोगों को अपने सोने के लिए समस्या हो रही थी तो उनको बताया कि हमारी पालिका द्वारा आपके रूकने के लिए निशुल्क आश्रय स्थल संचालित किए हैं जिसमें आप अपनी रात्रि बिता सकते हैं इस दौरान पालिका के सामुदायिक संगठक जोगेंद्र सिंह मीणा, गोविंद यादव, बीरेंद्र विधौलिया, सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
प्रमेन्द्र विधोलिया R9bharat रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!