R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो सिंगरौली मध्य प्रदेश
अमित कुमार पाण्डेय
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
मोरवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही
चोरी का कोयला लेकर जा रही गाड़ी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी का कोयला सहित ट्रक जप्त।
_________
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजीव पाठक की सतत निगरानी में थाना प्रभारी मोरवा को बड़ी सफलता मिली जब चोरी कर ले जाते कोयले से भरी ट्रक क्रमांक UP60T5897 को पकड़कर कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है
_________
दिनांक 07/01/2022 के करीब 10:00 बजे ट्रक क्रमांक UP60T5897 के द्वारा जेपी कोयला ट्रांसपोर्ट कंपनी से रेलवे स्लाइडिंग महदैया ( गोरबी) से कोयला चोरी की रिपोर्ट मिली थी जिस पर तत्काल घेराबंदी कर ट्रक क्रमांकUP60T5897 को कोयला सहित पकड़ा गया जिसमें 16 टन कोयला कीमत112000 रुपए का जप्त किया गया ड्राइवर को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ करने पर ड्राइवर द्वारा झापड़ एवं नंदू द्वारा गाड़ी भरवाना बताएं जिस पर घेराबंदी कर नंदलाल द्विवेदी उर्फ नंदू निवासी पडखुरी थाना जमोडी राकेश कुमार द्विवेदी उर्फ झापड़ गुरु को गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ कर न्यायालय पेश किया गया है आरोपी ड्राइवर राम भरोसे पिता नन्दूराम निवासी मिर्जापुर से ट्रक मय कोयला कीमती करीबन 20 लाख का जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 9/22 धारा 379,414,34 भादवि. कायम कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी कोयला चोरी कर बनारस मंडी ले जाते थे जिन जिन लोगों के नाम आए हैं उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
•••••••••••••••••••••••••••••••
महत्वपूर्ण भूमिका:-
उक्त कार्यवाही में
उप.निरीक्षक सी.के.सिंह
,सुधाकर सिंह परिहार, विजय पुष्कर,सउनि. संतोष सिंह चंदेल,अरविंद चतुर्वेदी,डी.एन.सिंह,प्रआर. संजय सिंह,अर्जुन सिंह,आर. सुरेश परस्ते एवं साइबर सेल के आरक्षक शोभाल वर्मा,दीपक परस्ते शामिल थे।