बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट
विस्थापन समस्याओं को लेकर मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया दिल्ली का दौरा।
बालूमाथ/ पिपरवार। रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय फागु बेसरा के निर्देशानुसार तीन सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने नई दिल्ली का दौरा किया एवं ज़रंगडिह परियोजना कथारा क्षेत्र सहित संपूर्ण सीसीएल के विस्थापित समस्या का निराकरण हेतु मांग पत्र माननीय प्रधानमंत्री माननीय राष्ट्रपति सहित विभिन्न कई प्रमुख विभाग को ज्ञापन सौंपा ।प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन एससी/एसटी/ओबीसी काउंसिल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजकिशोर पासवान रैयत विस्थापित मोर्चा कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम शामिल थे।
ज्ञापन में कथारा जरंगडीह के विस्थापितों के लंबित नौकरी मुआवजा पुनर्वास रोजगार सीएसआर योजना एवं सीसीएल के विस्थापितों के गैरमजरूआ भूमि के नौकरी पर लगी रोक हटाने एवं इसके परियोजना विस्तार और नई खदानों को खोलने में आ रही अड़चन को दूर करने समेत कई मांग शामिल है।
ज्ञात हो कि राज्य सरकार के द्वारा कोल इंडिया प्रबंधन से सरकारी भूमि के मुआवजा का दावे के बाद गैरमजरूआ बंदोबस्ती भूमि एवं वन भूमि अधिकार पट्टा का भूमि के एवज में नौकरी एवं मुआवजा देना बंद कर दिया है। डबल पेमेंट और जंगल झाड़ का मुद्दा खड़ा कर रैयतों को अधिकार से वंचित किया जा रहा है। गैरमजरूआ बंदोबस्ती एवं वन भूमि अधिकार पर हमारा संवैधानिक हक है। अधिकार से हमें वंचित नहीं किया जा सकता है एवं पुनर्वास नीति 2013 लागू करने विस्थापितों की शिक्षा चिकित्सा निजी कंपनी में 75% बहाली की प्राथमिकता सिविल इलेक्ट्रिकल सफाई एएमसी ठेका कार्यों में प्राथमिकता देने रोड सेल सहित सभी वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने डीएमएफटी फंड की विस्थापित गांव में खर्च करने पुनर्वास समिति का गठन करने कोयला खनन के उपरांत रैयत को जमीन वापस करने एवं विस्थापितों को सभी संवैधानिक हक अधिकार दिलाने हेतु कोल इंडिया के कोयला मंत्री कोयला सचिव मानव अधिकार आयोग, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग संसदीय कल्याणकारी कमेटी अल्पसंख्यक आयोग,भारत सरकार को विस्थापन समस्या के निराकरण,समाधान एवं कार्रवाई हेतु अलग-अलग ज्ञापन सौंपा गया एवं न्याय की गुहार लगाई गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन काउंसिल प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर पासवान कथारा एरिया अध्यक्ष मो. इस्लाम शामिल थे।
भारत सरकार के कई पदाधिकारियों ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल पदाधिकारियों को दिया है।