खलारी में भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक

बालूमाथ: प्रफुल्ल पांडेय
खलारी में भाजपा युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक
बालूमाथ/खलारी।भाजपा युवा मोर्चा खलारी मंडल के द्वारा प्रथम कार्यसमिति का बैठक बुकबुका पंचायत में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अंशु सिंह तथा संचालन उपाध्यक्ष रौशन गुप्ता के द्वारा किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय साहू तथा रांची जिला ग्रामीण मंत्री नेहा सिंह एव रांची जिला महामंत्री शशिकांत सिंह उपस्थित थे।कोविड नियमो का पालन करते हुए बैठक किया गया ।कार्यसमिति बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है ।बैठक में युवा मोर्चा को मजबूत करने पर बल दिया गया।इसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा,महामंत्री कार्तिक पाण्डेय, वरिष्ठ नेता शशि भूषण सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनोज साहू ,आनद सिंह रमेश विश्वकर्मा अरविंद सिंह ,भरत रजक,शुभम सिंह, सत्यम सिंह ,रौशन ,राजू गुप्ता, प्रताप यादव, विकाश साह ,रौनित सिंह रामप्रताप सिंह ,सहदेव महली शिवम सिंह ,शशि उरांव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!