R9.भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल
ब्यूरो चीफ
अमित कुमार पाण्डेय
सिंगरौली पुलिस की कार्यवाही एवं जनता से कोविड़ सम्बंधित अपील…
शहर व ग्रामीण थाना क्षेत्रों द्वारा समंस, जमानती, गिरफ्तारी वारंट कराए गए तामील।
अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी।
कोविड 19 प्रोटोकॉल का
उल्लंघन करने पर 110 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही ।
2 दिन में 250 से अधिक व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार अवैध शराब माफियाओं, गुण्डा-बदमाशो आदि पर कार्यवाही जारी है, साथ ही अवैध गतिविधिया संचालित करने वालो पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी अभियान स्तर पर की जा रही है।
वारंट तामिली:- मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार स्थाई वारंटीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के पालन में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत सिंगरौली पुलिस द्वारा शहर व देहात के क्षेत्र में विभिन्न अपराधो के वारंटीयो पर सख्ती बरतते हुए कुल —
⭕समंस वारंट- 28
⭕ जमानती वारंट- 22
⭕गिरफ्तारी वारंट- 4
तामील कराये गये ।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:- जिला सिंगरौली के सभी थाना क्षेत्र में मारपीट करने डराने धमकाने व आतंक फैलाने वाले गुंडा बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए 35 प्रकरण दर्ज कर 50 आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
कोविड प्रोटोकाल उल्लंघन- 110 प्रकरण/₹ 18900/-
कोविड-19 जागरूकता अभियानः- दिनांक 08.01.2022 को कलेक्टर सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली, स्वास्थ्य आदि विभाग के अधिकारियों के साथ वैढ़न, नवानगर, जयंत तक भ्रमण कर आम जनता को कोरोना से बचाव हेतु सेनेटाईजर, मास्क, फेसशील्ड, हैण्ड ग्लब्स, हैण्ड वाश, आदि का उपयोग करने एवं अति आवश्यक होने पर ही घर सेबाहर निकले के संबंध में अपील की गई है।