लखनऊ जाते समय सीतापुर में ट्रक से टकराने पर चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त , बाल- बाल बचे पूर्व राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध
▪️ ट्रक से टकरा जाने से हुआ हादसा, चार पहिया वाहन में बैठे सभी लोग सुरक्षित।
बहराइच।
समाजवादी पार्टी के बलहा विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में जीते पूर्व विधायक व समाज कल्याण राज्य मंत्री रहे बंशीधर बौद्ध अपने निजी कार्यों को लेकर पार्टी कार्यालय लखनऊ जा रहे थे , अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
रविवार को लखनऊ जाते समय जनपद सीतापुर के पुलिस चौकी शाहमहोली थाना कोतवाली देहात सीतापुर क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आसाम रोड पर एक चीनी लदे ट्रक से उनका निजी चार पहिया वाहन टकरा गया, जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन बैठे हुए सभी लोग बाल-बाल बच गए।
बहराइच से अजीत कुमार