श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना वाराणसी के शहर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह जी के आवास पर श्री साईं बाबा का दिव्य एवं भव्य पूजन के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें 5000 से 6000 क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर दक्षिणी विधानसभा अध्यक्ष मनोहर सिंह अपने सपरिवार सहित कई मुख्य अतिथियों को साईं बाबा की स्मृतिचिन्ह सप्रेम भेंट दिए। जिसमें SRRKS की संरक्षक सदस्या एवं बीजेपी प्रवक्ता श्रीमती रीता सिंह, हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी श्री अम्बरीश सिंह भोला, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, R9 भारत न्यूज़ के ब्यूरो चीफ वाराणसी को मुख्य रूप से सम्मानित भी किया गया। SRRKS की सदस्या अनिता सिंह, नागेंद्र सिंह (संरक्षक प्रकोष्ठ), अमित सिंह (युवा प्रभारी), सुनील सिंह, संदीप सिंह, दब्बू, विवेक, मुकेश व अन्य भइयों के सहयोग से इस विशाल कार्यक्रम को सफल बनाया गया।