जिले में कोविड संक्रमण के स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कलेक्‍टर ने अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

जिले में कोविड संक्रमण के स्थिति को मद्देनजर रखते हुए कलेक्‍टर ने अधिकारी/कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया प्रतिबंध

सिंगरौली, 10 जनवरी 2022,

कलेक्‍टर राजीव रंजन मीना ने जिले में कोविड संक्रमण के वृद्धि को मद्देनजर रखते हुए एवं उपरोक्‍त स्थिति में कोविड संक्रमण की रोकथाम तथा बचाव हेतु इस आाश्‍य के आदेश पारित किया गया है कि मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्‍थ एक्‍ट 1949 की धारा 71(1) एवं 71(2) एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत जिले अंतर्गत राज्‍य शासन के समस्‍त विभागों, शासकीय/ अर्द्धशासकीय, स्‍वशासी संस्‍थाओं, स्‍थानीय/नगरीय निकायों एवं अन्‍य शासकीय/ अर्द्धशासकीय विभागों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश पर तत्‍काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है । उपरोक्‍त अवधि में यदि अवकाश पर जाना अपरिहार्य हो तो कलेक्‍टर जिला सिंगरौली की पूर्व सहमति से ही अवकाश स्‍वीकृत किया जा सकेगा ।

R9.भारत अमित कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!