गिरीश गर्ग पुन: एक बार बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष

दिनांक 30 जून 2024 को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान का प्रांतीय अधिवेशन होटल संस्कार पैलेस जयपुर में आयोजित हुआ इसमें मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी श्री गोपाल शरण गर्ग जी रहे अधिवेशन की अध्यक्षता पूर्वी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार गर्ग नें की! मुख्य अतिथि गोपाल शरण जी ने अपने उद्बबोधन में कहा की अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना के 50 बर्ष पूर्ण हो गए है इस बर्ष को सम्मेलन स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाने जा रहा है जिसमे संगठन को और विस्तार करने पर जोर दिया जायेगा रास्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदन नें गिरीश गर्ग के कुशल नेतृत्व में एक मत से विश्वास ब्यक्त करते हुए पुन: एक बार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी साथ ही सन्मती हरकारा इंद्रगड़ को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गिरीश गर्ग के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूर्वी राज. के अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग नें बताया कि संगठन के हित में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई गिरीश गर्ग जी के नेतृत्व में पूर्वी राजस्थान में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं आगे भी उनके नेतृत्व में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान नए ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगा प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग नें कहा कि शीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा साथ ही सभी जिलों में भी नवीन गठन किया जायेगा इसके साथ ही राष्ट्रीय नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूजी श्री गोपाल शरण जी का आभार व्यक्त किया!
अधिवेशन में धौलपुर से प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग राष्ट्रीय उपमहामंत्री प्रेम मंगल प्रदेश महिला अध्यक्षा कमलेश गर्ग प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग प्रदेश ब. उपाध्यक्ष मुन्नालाल मंगल धौलपुर जिलाध्यक्ष ऋषि मित्तल युवा संगठन मंत्री विष्णु सिंघल कार्यकारिणी सदस्य मनोज अग्रवाल युवा सह प्रवक्ता सुनील जिंदल रामनिवास गर्ग गिर्राज मित्तल सहित कई अग्रबंधु शामिल हुए!