सोमवार को ग्राम पंचायत खौड़ा में खेले जा रहे।टेनिस बाल किक्रेट प्रतियोगिता के समापन

सोमवार को ग्राम पंचायत खौड़ा में खेले जा रहे।टेनिस बाल किक्रेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गिरवर जंघेल शामिल हुए।साथ ही ग्राम खौड़ा बने सी.सी.रोड़ का लोकार्पण पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के द्वारा किया गया।फाइनल मैच खौड़ा और गभरा के मध्य खेला गया,जिसमे खौड़ा की टीम विजयी रही।फाइनल मैच के विजेता टीम को पूर्व विधायक गिरवर जंघेल के द्वारा विजेता कप प्रदान किया गया।साथ ही उपविजेता टीम को भी ट्राफी मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी गोविन्द धनकर,पार्षद चेतन देवांगन,दिलीप ओगरे,हबीब खान,, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!