भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई समपन्न

8 जुलाई जयपुर
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई समपन्न
दुगनी शक्ति के साथ समाज के बीच में जायेंगे
मोर्चा के पदाधिकारी: जमाल सिद्दीकी

08 जुलाई, 2024 जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी रहें।
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों को दुगनी शक्ति के साथ समाज के बीच में जाना है और उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देनी है।
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बैठक में मोर्चा की संगठनात्मक संरचना एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई व आगामी कार्यक्रमों और उप चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई।
मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने मंच संचालन किया एवं धन्यवाद भाषण ज्ञापित कर आने वाले अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन ख़ान, पूर्व मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष एम. सादिक खान, पूर्व दरगाह अजमेर कमेटी उप चेयरमैन मुन्नवर खान,प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब ख़ान, जंग बहादुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष जावेद कागज़ी,प्रदेश मंत्री मुराद अली, महबूब क़ुरैशी, विकार खान,आसिफ़ नकवी, प्रदेश आई.टी. इरशाद हसनपुरा, कार्यालय मंत्री उस्मान चौहान, सह कार्यालयमंत्री भागचंद जैन, जयपुर शहर ज़िलाध्यक्ष अज़ीज़ हाथीवाला, मोर्चा जयपुर शहर महामंत्री परवेज खान, मजीद पठान,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

( प्रदेश कार्यालय मंत्री )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!