जिला प्रभारी सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र व समाज कल्याण छात्रावास का औचक निरीक्षण
भरतपुर। राजस्थान की शासन सचिव सहकारिता एवं जिला प्रभारी सचिव सुचि त्यागी ने शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र श्योराना का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर पोषाहार सप्लाई, बच्चों को खेल खेल में शिक्षा की जानकारी ली। श्रीमती त्यागी ने इस दौरान लोहागढ़ किले में समाज कल्याण छात्रावास का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण दौरान प्रभारी सचिव द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही पाई गई कमियों को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस मौके पर सचिव यूआईटी ऋषभ मंडल, अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव, उप निदेशक आईसीडीएस भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे