बजट घोषणा में भरतपुर को मिली सौगातो को लेकर दिया धन्यवाद
भरतपुर.मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भरतपुर में 1000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य बजट में देने पर भरतपुर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री अरविंद पाल तथा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पथैना द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री को ऐतिहासिक बजट के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। साथ ही एक्सप्रेस वे तथा सेलिब्रेट रोड सहित अस्पतालों के फाउंडेशन जैसे बड़े कार्यो की सहारना करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद प्रेषित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में भरतपुर को जितनी भी सौगातें प्रदान की गई है उनकी घोषणा के बाद अब भरतपुर का बड़े स्तर पर विकास होगा।।
भरतपुर से हेमंत दुबे